फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बोलेरो से बाइक टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कंजेहरा गांव के पास खड़ी बोलेरो से टकरा कर बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों का इलाज जमानिया स्थित एक निजी अस्पताल में कराया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पई गांव निवासी सिप्पू राय (30) अपने छोटे भाई विवेक राय (25) के साथ बाइक से जमानिया जा रहे थे। कंजेहरा गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर खड़ी बोलेरो से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जमानिया स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें