ट्रेन संख्या 03298 अप पटना जंक्शन से सुबह 5:54 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए बक्सर स्टेशन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। वहां से 9:10 बजे खुलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए दिलदारनगर स्टेशन सुबह 10 बजे पहुंचकर 10:02 पर खुलकर 10: 17 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचेगी और 10:19 बजे खुलकर वाराणसी 1:10 बजे पहुंचेगी।
03289 बनकर वाराणसी से दिन में तीन बजे खुलकर 4: 20 बजे डीडीयू पहुंचकर 4: 30 बजे खुलेगी। शाम 5: 47 बजे दिलदारनगर स्टेशन पहुंचकर 5:49 बजे खुलकर बक्सर स्टेशन पर 19:10 बजे पहुंचेगी। 19: 15 पटना को रवाना होगी और रात 12: 05 बजे पहुंचेगी।
अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रेन का तत्काल ई टिकट निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। एटीएस बिहार के सहयोग से रेलवे सुरक्षा बल और क्राइम ब्रांच की टीम ने साफ्टवेयर संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया।
कुछ दिनों पहले पीडीडीयू नगर के काली महाल में जनसेवा केंद्र चलाने वाले इश्तियाक अहमद और उसके भतीजे शहीम को पकड़ा गया था। उसके पास से अवैध आईआरसीटीसी सॉफ्टवेयर के साथ 75 व्यक्तिगत आईआरसीटीसी यूजर एकाउंट मिला था। इससे उसने लगभग 1200 ई टिकट बनाए थे।
दोनों की निशानदेही पर सारण जिला स्थित दिघवारा क्षेत्र से विजय उर्फ शिवा और वाराणसी स्थित परसारा गांव से विकास सिंह को अवैध सुपर पैनल सॉफ्टवेयर की खरीद बिक्री करने एवं उसके माध्यम से तत्काल टिकट निकालने वालों को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से अवैध सॉफ्टवेयर, बूस्टर, एक्सटेंशन , वीपीएस, आईपी के साथ 222 आईआरसीटीसी के फर्जी यूजर अकाउंट तथा 606 अवैध ई टिकट बरामद हुए। इसका मूल्य 11,99,713 रुपये है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल अवैध टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ई-टिकटिंग के मामले में रेलवे सुरक्षा बल साइबर सेल की ओर से जांच की जा रही है।