फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकास खंड की न्याय पंचायत स्तरीय बाल खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को छतेम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसमें दुधारी, बरंगा, रेवसा, मरूई, रनिया, मनराजपुर गांव के स्कूलों के बच्चों ने दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में छतेम गांव के स्कूल के बच्चों ने जीत हासिल की। बच्चों की जीत से उत्साहित ग्राम प्रधान रामभोग मौर्या ने उनके उत्साहवर्धन के लिए कापी, पेन व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढाई करें। जो बच्चे खेलकूद मे रूची रखते हैं वे मन व लगन के साथ प्रयास करें। खेल-कूद से शरीर व मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने बच्चों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें