फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने की मिष्ठान की दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के त्यौहार के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा और सेफ्टी फूड इंस्पेक्टर नेहा त्रिपाठी ने नगर की दर्जनों दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की और मिठाई की दुकानों से सैम्पल लिया । जांच अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चकिया नगर के सहदुल्लापुर स्थित किराना की दुकान की जांच की। दुकान में हल्दी, बेसन, ब्रेड, तेल एवं अन्य सामग्रियों की जांच की तथा दुकानदार से मिलावटी सामान न बेचने की हिदायत दी। इस दौरान दुकान से हल्दी, तीसी के तेल, पापड़, सेवई आदि के नमूने लिये। जाँच के दौरान कई दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें