चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला पास से बुधवार की देर रात को पुलिस ने सूचना के आधार चोरी के लोहे के साथ तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने पास दो बोरे बरामद किये, जिसमें रेलवे क्षेत्र से चोरी लोहा रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेज दिया।
बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह मय फोर्स बुधवार की देर मथेला गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि पीडीयू नगर रेलवे क्षेत्र से चोरी लोहे के साथ तीन एक ऑटो में सवार होकर उसे बेचने जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों लोगों को पकड़ लिया। उनके पास बरामद दो बोरे में 21 ब्रेक शू बरामद किया। इसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी अखिलेश चौहान, देवानन्द सिंह व जितेंद्र सिंह चौहान ग्राम पटपरा थाना क्षेत्र अलीनगर के रहने वाले है। रेलवे का लोहा चुराकर बेचने जा रहे थे । बृहस्पतिवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान टीम में मारूफपुर चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार सिंह, कैलावर चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी , हेड कांस्टेबल शिवचन्द सरोज, तारकेश्वर सिंह, बिरेन्द्र यादव,संदीप सिंह मौजूद रहे ।