फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: चंदौली में गंगा किनारे मड़हे में बनाए जा रहे थे असलहे, एक गिरफ्तार 

Sun, 20 Feb 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सीओ अनिल राय ने बताया कि गिरफ्तार संजय पहले अपने घर पर ही असलहों का निर्माण करता था। चुनाव में सख्ती बढ़ने पर गंगा किनारे आकर असलहे बनाने लगा।
विज्ञापन
चंदौली में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में मुगलसराय कोतवाली के कुंडाखुर्द गांव के समीप गंगा किनारे रेती पर बने मड़हे में चल रही असलहा फैक्ट्री का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चार तमंचे, कारतूस, अर्धनिर्मित असलहे व अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार चुनाव में असलहों को खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार व्यक्ति पहले से ही कई मुकदमों में वांछित है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि चुनाव को देखते हुए इलाके में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आधी रात के बाद सूचना मिली कि कुंडाखुर्द गांव में गंगा किनारे असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

पुलिस टीम ने गंगा किनारे रेती पर बने मड़हे में छापा मारा। यहां 315 बोर के चार तमंचे, चार अर्धनिर्मित तमंचे, 12 बोर का अर्धनिर्मित एक तमंचा, कारतूस, बड़ी होल वाली दो नाल, पतली होल वाली तीन चिमटा, एक प्लास, छेनी, ड्रिल मशीन, पेचकस, हथौड़ा, ग्लाइंडर, ब्लेड, 18 स्प्रींग, चाकू सहित असलहा बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम संजय शर्मा उर्फ संजू निवासी नदेसर, मारूफपुर, बलुआ बताया। सीओ अनिल राय ने बताया कि गिरफ्तार संजय ने स्वीकार किया कि वह पहले अपने घर पर ही असलहों का निर्माण करता था। चुनाव में सख्ती बढ़ने पर गंगा किनारे आकर असलहे बनाने लगा।
विज्ञापन

बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए असलहों को खपाने की तैयारी की गई थी। संजय शर्मा पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद तिवारी, एसआई दिनेश चंद्र पटेल, कांस्टेबल संजय सिंह, प्रह्लाद यादव, अफरोज, आकाश सिंह रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें