वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। इन नौ जिलों की 54 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के लिए आज अंतिम दिन है। बलिया में छठे चरण में ही चुनाव है।
सातवें चरण की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बुधवार को वाराणसी की 8 विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन शिवपुर में नौ और सबसे कम पिंडरा में तीन हुए हैं। बुधवार को नामांकन करने वालों में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक टी राम सहित अन्य शामिल रहे। उधर, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। समर्थकों के कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक पहुंच जाने से नाराज जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने खुद कमान संभाली और भीड़ को खदेड़ा।
पढ़ेंः चुनाव के बीच रविदास जयंती, वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने परोसा स्नेह का लंगर, तस्वीरें