फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीणों ने निजी खर्च पर कराई नाले की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड क्षेत्र स्थित शकूर का भट्टा क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी व साफ-सफाई व्यवस्था के प्रति जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बेरूखी से क्षुब्ध होकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने निजी खर्च पर नालियो की सफाई करायी। लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास के बड़े- बड़े दावे किये जाते है बाद में उनका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह जाता है।
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नियामताबाद ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत शकूर का भट्टा क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बनीं रहती है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक नारकीय हो जाती है। पानी सड़ने व गंदगी से उठने वाली दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह क्षेत्र बुनकर व मजदूर बाहुल्य है। लोगों का आरोप है कि आज तक इस क्षेत्र की समस्या को लेकर कभी भी कोई योजना नहीं बनायी गई। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कारण कई घरों में पानी तक घुस जाता है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या फिर अधिकारियों ने कोई प्रयास ही नहीं किया। कहा कि पानी भरे होने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने विकासखंड के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें