फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहनों को लगाने में मनमानी से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने तेल भराई ठप कर शुरू किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के सरेसर गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों की ओर से वाहन लगाने में अनियमितता से नाराज ट्रांसपोर्टर सोमवार को तेल भराई ठप कर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था को सुधार नहीं होता धरना जारी रहेगा। एचपी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के परिवहन के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत ट्रांसपोर्टरों के मानक के अनुसार वाहन लगाने का आश्वासन दिया गया। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सभी ट्रांसपोर्टरों का टेंडर का आश्वासन दिया था, लेकिन वाहन लगाने में मनमानी की गई है। किसी के 20 वाहनों को लगाया गया है तो किसी के 10 वाहन। अधिकतर बाहर के ट्रांसपोर्टरों के वाहन लगाए जा रहे हैं। निविदा की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। डीजीएम के साथ 18 दिसंबर को मिटिंग की गई थी। इसमें आश्वासन दिया गया था कि 23 दिसंबर की दोपहर तक समस्या का हल निकाला जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब अधिकारी गोल मटोल जवाब दे रहे हैं। कहा कि यदि हम लोगों के वाहन नहीं लगाए जाते हैं तो चालक और खलासी के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। कहा कि नियम के अनुसार यहां के ट्रांसपोर्टरों ने वाहन खरीदे हैं। वाहन नहीं लगाए जाने पर वे किश्त भी नहीं भर पाएंगे। चेताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में जवाहर यादव, दिलीप पटेल, विकास चौहान, राजू सिंह, प्रशांत सिंह, सभाजीत, पिंटू, जैनेंद्रधर दुबे, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें