फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु की मौत के बाद परिवार वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोवताली क्षेत्र के कैलाशपुर कालोनी स्थित एक निजी चिकित्सालय में बुधवार की भोर में उपचार के दौरान डेढ़ माह के शिशु की मौत हो गई। घटना के गुस्साये परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां संभ्रांत लोगों ने बातचीत कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद सभी लोग कोतवाली से लौट गये।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकिटयां परशुराम पुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने डेढ़ माह के बच्चे को उपचार के लिए 27 सितंबर को उपचार के लिए कैलाशपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की भोर में शिशु की मौत हो गयी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से शिशु की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चे के सीने में काफी जकड़न थी जिसके कारण उसे आक्सीजन लगाई गई थी। आरोप रहा कि भोर में आक्सीजन समाप्त हो गई और लापरवाही के चलते किसी कर्मचारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। घटना से गुस्साये परिवार वालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये। बाद लोगों ने मध्यस्था कर मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग कोतवाली से चले गये। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें