फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। दीवानी न्यायालय भवन निर्माण के लिए मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सदर कचहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और न्यायिक अफसरों से मुलाकात कर हड़ताल व आंदोलन को जारी रखने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला जज ओमप्रकाश सिंह व पूर्व विधायक छब्बू पटेल ने अधिवक्ताओं का समर्थन किया । पूर्व जज ओमप्रकाश सिंह ने कहा न्यायालय भवन का निर्माण जरूरी है। कहा दीवानी न्यायालय का निर्माण नहीं होना जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व अफसरों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण के लिए ठोस पहल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ,डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झन्मेजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को बार काउंसिल आफ इंडिया के उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन देंगे। साथ ही जिला प्रशासन से आंदोलन के जरिए सवाल करेंगे। योगेश सिंह लड्डू ने कहा कि दीवानी न्यायालय निर्माण के बाद भी नए परिसर में अधिवक्ताओं को टीनशेड ही नसीब होगी। एसी के कमरे तो न्यायिक अफसरों को मिलेंगे। बावजूद इसके न्यायिक अफसर न्यायालय निर्माण को लेकर मौन हैं। उनके स्तर से कोई भी प्रयास न किया जाना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक अफसर अपने स्तर से दीवानी न्यायालय भवन निर्माण में सहयोग करें। इस अवसर पर संयोजक सिविर बार महामंत्री धनंजय सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, संजय पांडेय, राजेश मिश्रा, सिविल बार उपाध्यक्ष संदीप यादव, राजेश दीक्षित, सुल्तान अहमद, मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष पंचानन पांडेय व संचालन राकेश रत्न तिवारी व शमशुद्दीन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें