फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: गंगा किनारे झोले में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में जांच कराकर पिलाया दूध

Tue, 03 Aug 2021 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा घाट पर बच्ची झोले में एक चादर में लिपटी हुई मिली थी। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी।
विज्ञापन
गंगा किनारे झोले में मिली नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गंगा घाट किनारे मंगलवार को चादर में लपेटे हुए नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। केंद्र में उसे साफ-सुथरा करने के बाद दूध पिलाया गया। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गंगा घाट के किनारे मंगलवार को कुछ चरवाहे अपने पशुओं को चरा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी छोटे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। चरवाहों ने देखा कि एक नवजात चादर में लपेटे हुए झोले में गंगा किनारे पड़ी हुई है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कैलावर पुलिस चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी नवजात बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां जांच के बाद नवजात बच्ची को साफ सुथरा किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूध की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें