फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं, त्योहारों की खुशियां बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बेहतर स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना के लिए मनाये जाने वाले त्योहार दीपावली, भाई दूज व छठ पूजा की खुशियां बरक़रार रखने के लिए जरूरी है कि अब भी हर कोई हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें। कोविड टीकाकरण नहीं कराएं हैं तो खुद के साथ घर-परिवार को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द से जल्द टीका अवश्य लगवा लें। ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठ पूजा की खरीददारी के लिए बाजार में अच्छी खासी भीड़ है। ऐसे में हर किसी को यह याद रखना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इन प्रमुख त्योहारों की खुशियां बरक़रार रखने के लिए उन जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें जो कोरोना से सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक हैं । बाजार में खरीदारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखना है, एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखना है, दुकान में प्रवेश करते वक्त और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सेनेटाइजर करना भी न भूलें । बाजार से लौटने पर जूते-चप्पल बाहर ही उतार दें, बाजार से लाये गए सामान थोड़ी देर के लिए खुले में रख दें और अच्छी तरह से साबुन-पानी से हाथ धुलने के बाद ही घर के किसी सामान को हाथ लगाएं। डॉ. आर बी शरण का कहना है कि पटाखों की चंद सेकेण्ड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को स्याह बना सकती है, इसलिए छठ पर्व पर घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बनाने का नेक काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें