चंदौली। राशन कार्ड का लाभ उठाने वाले अपात्रों के खिलाफ शासन के मूड में आ गया है। शासन के निर्देश मिलने के बाद विभाग की ओर से सत्यापन कार्य की तैयारी शुरू कर दी गई है। यही नहीं पात्रों से सरकार बाजार भाव के अनाज के दाम वसूलने की तैयारी कर रही है। जिले में एक अप्रैल से अब तक 869 लोगों ने राशन कार्ड को सरेंडर किया है।
जिले में तीन लाख दो हजार से अधिक राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसमें 52495 अंत्योदय कार्ड बने हैं। शासन की ओर से अपात्र राशन कार्ड धारकों को कार्ड सरेंडर करने के फरमान के बाद एक अप्रैल से अब तक 869 लोगों ने अपने कार्ड को सरेंडर किया है। जिला पूर्ति विभाग की ओर से अपात्र राशन कार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। अपात्र राशन कार्ड को निरस्त करने के लिए समस्त खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई चेतावनी दी गई है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी। यही नहीं सरकार पात्रों से बाजार भाव से अनाज का दाम वसूलने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि 24 रुपये प्रति किलो गेहूं और 32 रुपये प्रति किलो की दर से चावल वसूली की जाएगी।
चंदौली। शासन के निर्देशानुसार जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में समस्त आयकर दाता, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी अथवा पांच केवी या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो तथा परिवार के सदस्यों की आय दो लाख से अधिक है, वह लोग अपात्र की श्रेणी में है। इसी तरह से नगरीय क्षेत्र में समस्त आयकर दाता, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन, 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लॉट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट है तो वह भी अपात्र हैं। राशनकार्डों की पात्रता के सत्यापन के कार्य में यदि पाया गया कि अपात्र परिवार खाद्यान्न प्राप्त कर रहा है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनाज की वसूली भी होगी।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। अब तक 869 लोगों ने कार्ड सेरेंडर किए हैं। जो लोग अपात्र हैं वह तत्काल अपना कार्ड सेरेंडर कर दे नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।