फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी सीबीसीआईडी ने कन्हैया यादव के घर से जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना के मनराजपुर गांव में एक मई की शाम पुलिस की दबिश के दौरान निशा यादव उर्फ गुड़िया की संदिग्ध हाल में हुई मौत मामले की जांच बुधवार को लखनऊ से आई सीबीसीआईडी ने शुरू की। एडीजी सीबीसीआईडी एलवी एंटनी देव कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ कन्हैया के घर से साक्ष्य जुटाए। वहीं थाने में दर्ज रिपोर्ट की जांच की और अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की।
विज्ञापन

एक मई की शाम पुलिस की दबिश के दौरान कन्हैया यादव की पुत्री निशा उर्फ गुड़िया की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने पुलिस पर निशा की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों को जेल भेजने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। शासन की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए सीबीसीआईडी टीम को लगाया गया है। पिछले दिनों कन्हैया के घर सीबीसीआईडी की टीम पहुंची तो परिजनों ने टीम को बैरंग लौटा दिया था। बुधवार की दोपहर में एक बार फिर एडीजी सीबीसीआईडी एंटनी देव कुमार, एसपी राहुल राज, एएसपी वाराणसी डॉ. कृष्णगोपाल, सीओ सुनीता सिंह आदि कन्हैया के घर पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद कन्हैया ने जांच की बात मान ली। इसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी। टीम ने कन्हैया यादव से पूछताछ के बाद घटना स्थल का मुआयना किया। आस पास के लोगों से पूछताछ की। वहीं थाने पहुंच कर मुकदमा से संबंधित कागजात एकत्र किए। बाद में जिला अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी हासिल की। पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को दूर रखा गया। वहीं अधिकारियों ने जांच को गोपनीय बताते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें