फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के मौत मामले में आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में विवाहिता उषा ने शुक्रवार की शाम नउवानार बंधी के नाले में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उषा पिता बृजकिशोर ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया कि घटना से पहले भी उसकी पिटाई की गई थी। ससुराल पक्ष की ओर से होने वाले अत्याचार के बारे में ने विवाहिता ने अपने भाई से भी इसकी शिकायत की थी। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे ने विवाहिता के पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लग गई। मझगावां पुलिस चौकी प्रभारी भैरव नाथ यादव ने आरोपी ससुर और पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें