फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज गोदाम पर लटका ताला किसानों में रोष

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। जिलाधिकारी पवन कुमार के चेतावनी के बाद भी विकास खंड नौगढ़ में तैनात अधिकारी कार्यालय एवं गोदाम बंद करके निकल जा रहे हैं। बुधवार को विकास खंड परिसर में स्थित राजकीय बीज गोदाम पर आए किसानों को अपराह्न दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी बीज नहीं मिला। मौके पर मौजूद प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि न मैं प्रभारी हूं और न मुझे कोई चार्ज दिया गया है। गोदाम बंद रहने से किसानों में रोष है और वे आंदोलन का मूड बना रहे हैं।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने नौगढ़ में 500 मिनी किट सरसों का और निशुल्क गेहूं बीज वितरण करने का दावा किया। सोमवार से ही बीज गोदाम बंद करके सहायक निरीक्षक फरार चल रहे हैं और एडीओएजी भी एक हफ्ते से मेडिकल पर चल रहे हैं। सपा नेता यशवंत सिंह यादव को गोदाम का ताला बंद होने की जानकारी पर बसौटी के प्रधान जयप्रकाश उर्फ शेरू, देवरी के बीडीसी कल्लू प्रसाद जायसवाल, लौवारी के ग्राम प्रधान दिनेश गुप्ता, शंभू विश्वकर्मा, जागेश्वर यादव, बलिराम सिंह, राजेश केशरी, बृजेश कुमार सिंह, गया सिंह सहित पचासों की संख्या में लोग गोदाम पर पहुंच गए। बीज गोदाम बंद होने को लेकर क्षेत्रीय किसान आंदोलन की मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें