सकलडीह। कोतवाली क्षेत्र के बर्दीसांड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुई मारपीट में बुधवार को तीन लोग घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते चलें कि गांव के रामनारायण सिंह व दिवाकर सिंह के बीच रास्ते का विवाद कई दिनों से चला आ रहा था। जिसपर दिवाकर सिंह दीवार बनवाने का आदेश लेकर आए थे। बुधवार को दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्ष में पहले तो कहासुनी हुई और देखते देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इससे एक पक्ष के सौरभ (20), संतन (35) व डहरू (15) घायल हो गए। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।