फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 40 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के गुरुद्वारा के सामने आयोजित शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के उत्साही युवाओं की टोली ने बीएचयू ब्लड बैंक के सहयोग से गुरुद्वरा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 40 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं में उत्साह का माहौल दिखा। इसके माध्यम से अन्य लोगों से भी रक्तदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुुरूआत भाजपा नेता चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। बल्कि जीवन बचाने की खुशी मिलती है। वहीं आयोजक अंकुर कुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। कहा कि यदि हर कोई समय समय पर रक्तदान करे तो रक्त के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी। बीएचयू ब्लड बैंक से आए डॉ. संदीप धर और डॉ. एके सिंह ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। नियमित ब्लड डोनेशन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और शरीर कई व्याधियों से बचा रह सकता है। इस मौके पर आयोजक मंडल के अविनाश कुमार अग्रहरि, शनि कुमार गुप्ता, अमित कुमार मौर्य, रोोन शर्मा, संदीप कुमार मौर्य, विनय कुमार, नारद मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें