फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से यादव महासभा नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम पर अभद्र टिप्पणी से खफा अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों ने सोमवार को सपा नेता रमेश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और कथावाचक मोरारी बापू की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उनके द्वारा हिंदू समाज से माफी मांगे जाने की भी आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता रमेश यादव ने कहा कि कथावाचक मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण व भगवान श्री बलराम के चरित्र का हनन का प्रयास किया है। टीवी पर दिखाए गए उनके बयान में भगवान श्री बलराम पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इतना ही नहीं उनके द्वारा श्रीकृष्ण को धर्मस्थापना पर भी अभद्र टिप्पणी की। ऐसा कह कर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले देश-विदेश के असंख्य कृष्ण भक्तों व करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंचाई है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें