फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर सेल्समैन से 4.80 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्रा गांव के समीप सोमवार को दिनदाहड़े बाइक सवार बदमाशों ने शराब व्यवसायी के सेल्समैन को असलहा सटाकर चार लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश असलहा लहराते फरार हो गये। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत काफी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी शराब कारोबारी सतीश जायसवाल की टेढ़वा, सैदपुर समेत टांडाकला व मारूफपुर में शराब की लाइसेंसी दुकानें है। सोमवार को व्यवसायी के सेल्समैन चुनमुन यादव व ओमप्रकाश जायसवाल विभिन्न दुकानों से कैश एकत्र कर लौट रहे थे। जैसे ही सेल्समैन मथेला रजवाहा से भूपौली की ओर बढ़े तभी खर्रा गांव के समीप बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने सेल्समैनों को असलहा सटा दिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन की बाइक की चाभी और मोबाइल छीनकर रजवाहा में फेंक दिया। सेल्समैन के अनुसार बैग में लगभग चार लाख 80 हजार रुपये थे। बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से मथेला की तरफ भाग गए। सेल्समैनों इसकी सूचना अपने मालिक सतीश जायसवाल को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत बलुआ, मुगलसराय, अलीनगर थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर अनिल कुुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें