फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 32 जवानों ने किया रक्त का महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 32 यूनिट रक्त का दान किया। आरपीएफ कॉलोनी स्थित आरपीएफ रिजर्व लाइन में आयोजित कैंप का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

जिला रक्त कोष और रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं रक्तदान करने से स्वयं की भी तमाम बीमारियों से सुरक्षा होती है। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। सीनियर कमांडेंट आशीष मिश्र ने भी विचार व्यक्त किये। शिविर में महिला जवानों ने भी रक्तदान कर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। कहा कि यदि लोग वर्ष में एक बार भी रक्तदान करें तो ब्लड बैंक में रक्त की कमी न रहेगी। इस मौके पर निरीक्षक संजीव कुमार, निरीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षक अख्तर शमी अहमद खान, एसआई अश्विनी कुमार ,सुनील कुमार, अनामिका विश्वास, जिला रक्तकोष की ओर से प्रभारी डॉ. मनेेज मिश्र, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. दिनेश सिंह, रक्तकोष इंचार्ज संजय कुमार, अजीत सिंह, चंद्रबली सिंह, बृजेश मौर्य, संध्या, चंदा सिं,ह राहुल श्रीवास्तव, विवेक, लंबोदर, अखिलेश, लालबहादुर, चंदन प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें