फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिले नए कोरोना संक्रमित, 37 संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमितों के घटाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहां 22 नए संक्रमित मिले, वहीं 37 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 79 हो गई।इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 11 पुरुष और 11 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी, धानापुर, शहाबगंज के एक एक, जबकि चंदौली के आठ, नियामताबाद के तीन, पीडीडीयू नगर के पांच रहवासी हैं। दो व्यक्ति मिर्जापुर और एक वाराणसी से संबंधित है। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शुक्रवार को 37 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज कोरोना की जांच के लिए कुल 1441 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17848 हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या 79 है जबकि अब तक 17393 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें