पीडीडीयू नगर। दीपावली और छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, सिकंदराबाद आदि स्थानों के लिए 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे आम यात्रियों को राहत मिलेेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लगातार नई ट्रेने चलाई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को एक बार पूजा स्पेशल ट्रेनों में देखने की जरूरत है।
रेलवे की ओर से सात नवंबर को सिकंदराबाद से दानापुर के लिए और 11 नवंबर को दानापुर से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलेेेगी। इसी तरह पांच नवंबर को अप और डाउन में दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन चलेेगी। पांच नवंबर को नई दिल्ली-जोगबनी फेस्टिवल चलेे। इसी तरह पांच नवंबर को दिल्ली सहरसा, छह को सहरसा दिल्ली, छह को दिल्लीभागलपुर और सात को भागलपुर नई दिल्ली, छह को दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेेशल और सात को सहरसा दिल्ली फेस्टिवल चलेेगी। छह को नई दिल्ली से दरभंगा के लिए कटिहार के लिए स्पेेशल ट्रेन चलेगी जबकि छह को दरभंगा से कटिहार के लिए दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।