फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 14 मवेशी बरामद, कट्टा व कारतूस के साथ चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात बरठी कमरौर गांव से सटे राष्ट्रीय राज मार्ग-2 के अंडरपास के पास एक ट्रक पर लदे 14 मवेशी पकड़े। मवेशियों में दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। तलाशी में चालक के पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष यूपी सिंह व एसआई मनोज राय पुलिस बल के साथ नौबतपुर बार्डर स्थित बरठी कमरौर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बिहार की तरफ जाने वाले ट्रकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच उक्त ट्रक को रोक कर पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उसमें 14 मवेशी मिले जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। इसपर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर ट्रक को थाने ले आई। चालक के पास 12 बोर का कट्टा व कारतूस मिला है। पुलिस ट्रक को सीज कर चालक के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चालक दिलशाद प्रयागराज का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें