फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीएड की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करने में 13 रस्टिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी काॅलेज में चल रही बीएड के द्वितीय प्रश्नपत्र की बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने अनुचति साधन का का प्रयोग करने के आरोप में नौ लोगों को पकड़ा। पकड़े गए विद्यार्थियों को रस्टिकेट कर दिया गया। उधर, पीडीडीयू नगर के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में भी चार छात्राएं बीएड की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर रस्टिकेट की गईं।
विज्ञापन

केंद्र के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार नकल संबंधी आरोप पत्र भरकर विश्वविद्यालय को भेज दिया है। महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर कुछ स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के विद्यार्थियों के भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उधर, पीडीडीयू नगर के लाल बहादुर शास्त्री पीजी काॅलेज में चल रही बीएड की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को आंतरिक उड़ाका दल ने अनुचित साधन का प्रयोग करने के आरोप में चार छात्राओं को पकड़ा। सभी को उड़ाका दल ने रस्टिकेट कर दिया। उधर, लाल बहादुर शास्त्री पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने बताया कि बीए की परीक्षा में बृहस्पतिवार को 1099 विद्यार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, बीएड की परीक्षा में 53 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें से चार छात्राओं को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। उन्हें रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें