फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एवती में साढ़े चार करोड़ से बनेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन बनाने के लिए शासनस्तर से चार करोड़ 53 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर विद्यालय की जमीन का सीमांकन करवाया। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनवाने के लिए पहल की। इसके बाद शासनस्तर से चार करोड़ 53 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आवासीय विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत हो जाएगी। इस बीच पूर्व जिपं सदस्य ने मौके पर पहुंचकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए अधिकारियों से साथ मौका मुआयना कर सीमांकन कराया। इस दौरान प्रधान मुकेश यादव, सहायक अभियंता अजय यादव, अवर अभियंता अरविंद कुमार के अलावा टुनटुन सिंह, अंगद सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें