अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर थाने की पुलिस शुक्रवार की भोर में साढ़े चार बजे के करीब गोधना चौराहे से शराब लदी कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से दस पेटी शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसे सीज कर दिया। साथ ही सवार लोगों का संबंधित धाराओं में चालान किया। पूछताछ में पता चला कि कार में शराब लादकर उसे बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था।
अलीनगर थाने के प्रभारी संतोष कुमार सिंह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोर में गोधना चौराहे से शराब लदी कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 10 पेटी शराब बरामद होने पर पुलिस ने कार में सवार अक्षय का चालान की। आरोपी बिहार राज्य के कैमूर भभुआ जिले के सोना हाथ थाना क्षेत्र के जारीबराव गांव का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि युवक बिहार में सप्लाई करने के लिए शराब को लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार बरामद शराब गैर प्रांत की बनी हुई है। बोले बरामद शराबों में पांच पेटी अंग्रेजी और पांच पेटी देशी शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत पचास हजार रुपए के करीब है।