फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से निकली विवाहिता को पीटा, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी से निकली विवाहिता को पीटा, हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता से आरोपियों ने न्यायालय परिसर के बाहर फैसला न करने पर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर चले गए। मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी प्रियंका ने तहरीर देकर बताया कि उसका गाजियाबाद निवासी युवक रविंद्र व अन्य से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को पीड़िता न्यायालय में उक्त मामले में तारीख पर आई थी। जहां आरोपी रविंद्र व अन्य भी आए हुए थे। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर मामले में फैसला करने का दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ न्यायालय परिसर के बाहर जमकर मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें