फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मौसम की मार, 610 लोग पड़े बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश होने के बाद पड़ रही उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। ऐसे में लोग वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा व हड्डी रोग समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,256 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 610 मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग के रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही बृहस्पतिवार को मरीज व तीमारदारों की भीड़ लग गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक लोगों को बारी आने का इंतजार करना पड़ा। हालात ये रहे कि पंजीकरण कक्ष के साथ-साथ चिकित्सक, पैथोलॉजी लैब और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रही। फिजिशियन के यहां वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, लूजमोशन व डिहाइड्रेशन के मरीज उपचार कराने पहुंचे।
वहीं, चर्म रोग के फंगल इंफेक्शन, त्वचा पर दाने व फुंसी के मरीज पहुंचे। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में सभी को परामर्श व दवा देने के साथ बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इन दिनों पानी समय-समय पर पीते रहें। सूती वस्त्रों को पहनें व शरीर को ढककर रखें। मौसमी फल व जूस का सेवन करें। साथ ही हरी सब्जी व सलाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1,256 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श लिया। इन दिनों फिजिशियन, चर्म रोग के कक्ष के बाहर अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा के करीब 610 मरीज उपचार कराने आए। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें