फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
नरौरा गंगा बैराज पर उफान लेता गंगा का जतलस्तर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

नरौरा/अनूपशहर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी गंगा खतरे के निशान के नीचे बह रही है, जो लोगों के लिए राहत की बात है। बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई और बहाव लो फ्लड को पार कर मीडियम फ्लड की श्रेणी के करीब पहुंच गया। सिंचाई विभाग फ्लड कंट्रोल रूम कर्मचारी देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैराज पर कुल पानी की उपलब्धता 126880 क्यूसेक प्रति सेकेंड रही।
बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 111969 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बुधवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 106762 क्यूसेक थी। जिसके चलते बैराज से 91851 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। वहीं मंगलवार को बैराज पर 54288 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पानी की आवक हो रही थी। अ
विज्ञापन

अनूपशहर घाट पर बनी चार सीढ़ियां डूबीं
अनूपशहर क्षेत्र में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से आसपास के करीब एक दर्जन गांव के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़ने से गंगा घाट पर बनी करीब चार सीढ़ियां डूब गईं।
विज्ञापन

घाट पर नाविक और गोताखोर तैनात
जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गंगा घाटों पर नाविक और गोताखोर तैनात करने का दावा किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व और प्रभारी अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के हिसाब से प्रत्येक आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें