फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के कारण सैकड़ों दिव्यांग घर से मतदान से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही के कारण सैकड़ों दिव्यांग घर से मतदान से वंचित
विज्ञापन

बुगरासी/खानपुर। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा से सैकड़ों की संख्या में पात्र मतदाता वंचित रह गए। अब इन मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर ही मतदान करना पड़ेगा। इस श्रेणी के कई मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि फॉर्म लेकर टीम उनके पास नहीं पहुंची। कुछ का कहना है कि टीम पहुंची तो, लेकिन फॉर्म भरने की उलझन का कोई समाधान नहीं किया।
बोले मतदाता
कई वर्ष पूर्व हादसे में दोनों पैर कट गए थे। इसके बाद विभाग से 100 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी बनवाया है। घर से मतदान के लिए किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने गांव में पहुंचकर संपर्क नहीं किया है। जिसके चलते अब मतदान केंद्र पर ही पहुंचकर मतदान करना होगा। - दीपक, निवासी मोहल्ला तकियावाला, बुगरासी
विज्ञापन

भारतीय सेना में नौकरी करते हुए देश की सेवा की। 80 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण अब आंखों से दिखाई नहीं देता है। घर से मतदान के लिए कोई भी टीम गांव में नहीं आई और न ही किसी कर्मचारी ने इसके लिए संपर्क किया। जिसके चलते इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। - दयाल सिंह, निवासी गांव नगला आलमपुर
घर से मतदान की प्रक्रिया क्या है, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है और न ही किसी कर्मचारी ने इसके लिए संपर्क किया। जिसके चलते इस बार भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करना होगा। - शबाना, निवासी मोहल्ला भूड़वाला
घर से मतदान के लिए टीम क्षेत्र में पहुंची थी, लेकिन कई फॉर्म भरने और विभिन्न परेशानी की बात कही थी। जिसके चलते घर से मतदान के लिए फॉर्म नहीं भरा था। यदि टीम इसके फायदे बताती तो फॉर्म भरकर घर से मतदान करता। - योगेश शर्मा, निवासी खानपुर
दिव्यांग दंपती भी सुविधा से वंचित
खानपुर के मोहल्ला भूड़वाला निवासी दंपती रवि व पूनम दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। रवि ने बताया कि उन्हें घर से वोट देने जैसी सुविधा की कोई जानकारी ही नहीं है। मोहल्ला तकियावाला निवासी विनोद की पत्नी चंचल भी दिव्यांग हैं, लेकिन सर्वे टीम ने उनके पास पहुंचकर भी फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन

घर से मतदान के लिए टीमों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए थे। यदि घर पर कोई बुजुर्ग और दिव्यांग नहीं मिला तो उन्हें फॉर्म नहीं मिल पाया था। 60 हजार फॉर्म में से केवल 2095 मतदाताओं ने ही फॉर्म भरकर वापस किए हैं।
- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें