फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जून तक वंचित लोगों को लगाया जाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
24 जून तक वंचित लोगों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण से वंचित लोगों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 24 जून तक विभागीय कर्मी घर-घर जाकर टीका लगवाने से वंचित लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान अब तक 30,18,267 लोगों को पहला टीका लग चुका है। जबकि 24,91,216 लोगों को दूसरा टीका लगा है। अब भी चार लाख से अधिक लोग पहला टीका लगवाने के बाद समय निकल जाने पर भी दूसरा टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर नहीं आए हैं। उधर, 44,025 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। दूसरा टीका लगवाने वालों का प्रतिशत कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूक करने और घर-घर जाकर दूसरे टीके से वंचित रहने वालों को टीका लगाने की तैयारी की है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 24 जून तक टीमें घर-घर संपर्क करेंगी। कम कवरेज वाले लक्षित क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र स्थापित कर दूसरा टीका लगवाया जाएगा। साथ ही इस अभियान के लिए स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप, स्थानीय शासन, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें