फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार बकायादारों पर नपा का 2.3 करोड़ रुपये का कर बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार बकायादारों पर नपा का 2.3 करोड़ रुपये का कर बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के लोगों पर नगर पालिका का करीब सवा दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। स्थिति यह है कि करीब 350 करदाताओं का विभिन्न अदालतों में कर को लेकर विवाद चल रहा है, जबकि कुछ व्यापारी बढ़ी दर से अपना कर जमा करने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर हाउस टैक्स अदा करने वाले करीब ढाई हजार लोगों ने पिछले दो वर्षों से कर जमा नहीं किया है।
नगर पालिका क्षेत्र में 51090 ऐसे मकान और दुकान संचालक हैं, जिनसे नगर पालिका द्वारा गृह और जल कर की वसूली की जाती है। इनमें से करीब 30 हजार करदाता ऐसे हैं, जो समय पर नगर पालिका को कर जमा करते हैं, लेकिन 20 हजार से अधिक करदाता समय से अपना कर जमा नहीं करते हैं। पालिका के रिकॉर्ड के मुताबिक 6910 व्यावसायिक करदाता हैं। इनमें से करीब एक हजार करदाताओं द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से अपना कर जमा नहीं किया है। अस्पताल रोड स्थित शर्मा इंटर कालेज के पीछे बनी दुकानों के व्यापारियों का अभी तक कर निर्धारण न होने के कारण कर जमा नहीं किया है तो वहीं 700 से अधिक करदाता ऐसे हैं, जिन्होंने कर जमा करने से पहले बढ़ाई गई दरों के सापेक्ष कर जमा करने में रुचि नहीं दिखाई है। बताया जा रहा है कि पूरे शहरी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक घरेलू व व्यावसायिक करदाताओं पर नगर पालिका का करीब 2.3 करोड़ रुपये का कर बकाया है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि प्रतिदिन आठ से दस करदाता अपना कर जमा करने के लिए आ रहे हैं। मई माह में ही 123 करदाताओं द्वारा करीब 43 लाख रुपये का कर नगर पालिका के खाते में जमा कराया था।
विज्ञापन

समय पर कर जमा करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
समय से नगर पालिका का कर जमा करने वाले करदाताओं को सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार समय पर कर जमा करने वाले करदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। जो भी करदाता इस सूची में शामिल होंगे, उन्हें जल्द ही नगर पालिका में आमंत्रित करते हुए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

करदाताओं से कर वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन करदाताओं के कर किसी कारण से अधिक भेजे गए हैं, उन्हें संशोधित कराया जा रहा है। समय पर कर देने वाले करदाताओं को सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें