फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन चोर गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान, नकदी बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को जेल, एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शेखवाड़ा नाले के पास से बृहस्पतिवार रात सुएल उर्फ सुहेल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किया गया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई। आरोपियों ने मोहल्ला पत्थरवाड़ा में विश्वजीत के घर में 10 जनवरी को चोरी की थी। 28 नवंबर को गांव सिरोधन में हुई चोरी में गांव निवासी निशांत उर्फ चुईया वांछित था। पुलिस टीम ने उसे सिरोधन कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दो आरोपियों को जेल, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें