फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और घर-घर जाकर किशोरों को टीका लगाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और घर-घर जाकर किशोरों को टीका लगाएगी टीम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना की तीसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री ने अब 15 से 18 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण की घोषणा की है। तीन जनवरी से जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। साथ ही टीम स्कूलों और घर-घर जाकर भी किशोरों को टीका लगाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख किशोरों को टीका लगना है। केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर व्यवस्थाएं की जाने लगी हैं। जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है। विभागीय अफसरों का दावा है कि एक जनवरी तक पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आ जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि शासन के आदेश पर कोविन एप और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से 15 से 18 उम्र के युवा पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद संबंधित को केंद्र पर अपना पंजीयन नंबर दिखाना होगा। इसके बाद ही संबंधित को टीका लगेगा।
विज्ञापन

बोले किशोर
तीन जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी तो हम पहले दिन ही बूथ पर पहुंच कर टीका लगवाएंगे। ताकि इस महामारी से हम सुरक्षित रहे सकें। - नशीन बहार
दूसरी लहर में काफी लोगों की मौत हुई, जिससे इस महामारी से हमें डर भी लगा था। अब पहले जाकर टीका लगवाएंगे। - मानवी सिंह
किशोरों को वैक्सीन लगवाने का काफी समय से इंतजार था। टीका लगने से सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। - दीया राना
हम भी कोरोना से बचाव का टीका लगवा कर खुद को सुरक्षित कर सकेंगे। यह शुरुआत पहले होनी चाहिए थी। - कनक शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें