बुलंदशहर। संस्कृत विद्यालयों के छात्र भी अब इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह से 10वीं तक के पांच छात्रों को लाभ दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शासन से बच्चों की छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है।
योजना के तहत बच्चों को दस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक माध्यमिक, परिषदीय और सीबीएसई आदि बोर्ड के बच्चे ही योजना में शामिल होते रहे हैं। संस्कृत बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से 10 तक शिक्षारत छात्रों को भी दिया जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। योजना के लिए नोडल नामित कर दिया गया है। जिले में 10 एडेड और निजी संस्कृत विद्यालय संचालित हो रहे हैं। संवाद