फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज होगी क्राॅसकंट्री दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में बालक और बालिका दोनों शामिल हो सकेंगे। बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ आयोजित होगी। वहीं, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी बालक और बालिका दोनों वर्गों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। क्रासकंट्री दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भाईपुरा होते हुए पुन : भट्ठे पर आकर संपन्न होगी। ओपन वर्ग में आयोजित हो रही क्रॉसकंट्री दौड़ बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ आयोजित होगी। दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें