फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव

विज्ञापन
फरदीन का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव
विज्ञापन

खानपुर। मोहलला कोटवार्ड निवासी कक्षा 11 के छात्र फरदीन का शव मंगलवार सुबह उसके खेत पर फंदे से लटका हुआ मिला। बताया गया कि सुबह वह घर से खेत पर पानी लगाने के लिए कह गया था। छात्र की मौत से परिजनाें का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
फरदीन (16) नगर के ही एक स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। मंगलवार सुबह छह या सात बजे वह घर से खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। लेकिन, कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने उसका शव खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मौका मुआयना किया। इस दौरान परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बताया गया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने परिजनों को समझाया और पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। इसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के भेजा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। चर्चा है कि सोमवार शाम को फरदीन को उसके परिजनाें ने किसी बात पर धमका दिया था। पुलिस को आशंका है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें समझाक र पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसी हुई है। - अलका सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें