फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में फंसी स्कूली वैन

विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में फंसी स्कूली वैन को निकालता ट्र
विज्ञापन
बीबीनगर। गांव लाड़पुर से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में स्कूली वैन फंस गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बांधकर गाड़ी को बाहर निकला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक निजी स्कूल की वैन गांव लाड़पुर में बच्चों को लेने गई थी। बच्चों को लेकर चालक निर्माणाधीन मेरठ-प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास से गुजर रहा था। तभी बारिश के भरे पानी में गड्ढे का पता नहीं चल सका और गाड़ी फंस गई। चालक ने गाड़ी को बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। ग्रामीणों को आते देख स्कूली बच्चों ने आवाज लगाकर उन्हें मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से गाड़ी को बांधकर बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली वैन का पहिया गहरे गड्ढे में चला गया था, जिससे गाड़ी पलटने से बाल- बाल बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें