फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मारपीट से परेशान परिवार ने घर के बाहर चस्पा किए पलायन के पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर दलित पीड़ित परिवार ने पलायन करने का पर्चा घर के बाहर चस्पा किया। मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं, जिसके डर से वह पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका परिवार मेहनत मजदूरी करता है। गांव में रहने वाले एक परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपियों के परिवार के ज्यादा लोग रहते हैं, जो रंजिश के तहत अक्सर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते रहते हैं। करीब एक माह पहले भी पीड़िता के बेटे को पीटा था, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बात से आरोपी और भड़क गए। बार-बार न्यायालय में झूठी गवाही देने के लिए धमकी दे रहे थे।

22 जुलाई की रात को पीड़ित परिवार के आठ लोग उनके घर पर आ गए। जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर असभ्य भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी। इस बात पर आरोपी भड़क गए और लाठी-डंडा लेकर आ गए। आरोपियों ने परिवार को बेरहमी से पीटा और गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसी के साथ पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। अन्य ग्रामीणों के आने के बाद बीच-बचाव हुआ। इसमें पीड़िता के पति और बेटे के गंभीर चोट आई हैं। पीड़िता के पति का कहना है कि पहले भी मारपीट हुई थी तो मुकदमा दर्ज हुआ। उसकी सजा मिल रही है कि रोजाना बेटे व उसके साथ मारपीट होती है। अब फिर से जानलेवा हमला कर दिया। ऐसे में परेशान होकर परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हैं।


तहरीर के आधार पर सोमवार को आरोपी सुमित, प्रवीण, धर्मेंद्र, जीतन, दीनेश, सरवन, करण और दो अज्ञात के खिलाफ हिंसा करने के साथ हमला करना 191 बीएनएस, गैर इरादतन हत्या धारा 110 बीएनएस, मारपीट धारा 115 बीएनएस, महिला से छेड़डाड़ धारा 76 बीएनएस, धमकी धारा 352 बीएनएस, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें