फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर वसूली का आरोप, व्यापारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
अंसारी रोड चौराहे पर विद्युत निगम के अधिकारी का घेराव करते संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधि? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जेई पर वसूली का आरोप, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। अंसारी रोड बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी विभिन्न कार्यों के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। चीफ इंजीनियर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अंसारी रोड बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि बिजली निगम के जेई, एसडीओ व अन्य अधिकारी-कर्मचारी लगातार व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। कोरोना की मार से अभी व्यापारियों की हालत सुधरी नहीं है। ऊपर से अधिकारी-कर्मचारियों के उत्पीड़न से व्यापारी और परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री असीम विनोद ने आरोप लगाया कि बिजली का लोड घटाने और बढ़ाने के साथ ही छोटे-छोटे कार्यों के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों ने जर्जर तारों को नहीं बदला है, जिससे बाजारों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। इसके बाद व्यापारियों ने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन चीफ इंजीनियर को दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी-कर्मचारियों ने व्यापारियों का शोषण करना बंद नहीं किया तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री से अधिकारियों की शिकायत करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मनमोहन गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र, तरुण मित्तल, दिनेश अग्रवाल, सोनू सूरी, शैलेंद्र कोहली, इब्राहिम अंसारी, संजय माहेश्वरी और हेमंत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें