फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में अपहृत दो व्यापारियों को डेढ़ घंटे में किया बरामद

विज्ञापन
मुंबई में अपहरत व्यापारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मुंबई में अपहृत दो व्यापारियों को डेढ़ घंटे में किया बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्क्रैप का माल खरीदने मुंबई गए दो व्यापारियों पप्पन और असरार का मुंबई में अपहरण कर लिया गया। हालांकि जिले की पुलिस ने सर्विलांस टीम और मुंबई पुलिस के सहयोग से दोनों व्यापारियों को डेढ़ घंटे में ही बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता फरार हो गए। जिला पुलिस के त्वरित कार्रवाई करने पर एसएसपी ने सर्विलांस टीम को सम्मानित किया है।
नगर के मोहल्ला टंटान निवासी जहीर उल इस्लाम ने बुधवार रात को एसएसपी को बताया कि 22 अगस्त को उसका भाई पप्पन उर्फ जमीरुल इस्लाम व उसका दोस्त असरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा स्क्रैप खरीदने के लिए मुंबई गए थे। बुधवार दोपहर पप्पन के मोबाइल से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने पप्पन और असरार के अपहरण की सूचना देकर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम समय पर न देने पर दोनों की हत्या की धमकी दी। उन्होंने घटना की सूचना एसएसपी को दी तो उन्होंने तत्काल सर्विलांस टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने पप्पन और असरार दोनों के मोबाइल की ट्रेस किए। इस पर उनकी अंतिम लोकेशन मुंबई के जिला जलगांव के मुक्ताई पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मिली। इसके बाद सर्विलांस टीम ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि अपहरणकर्ता फरार हो गए।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम को दिया दो-दो हजार का इनाम
एसएसपी ने सर्विलांस टीम के सदस्य मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी अंकित कुमार व अजय सोलंकी की कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीम के बेहतर काम के कारण ही दोनों व्यापारियों को सकुशल बचा लिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को दो-दो हजार रुपये बतौर इनाम दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर जिले की पुलिस टीम अलर्ट हो गई। सर्विलांस टीम ने बेहतर कार्य किया। यही वजह रही दो व्यापारियों को छुड़वा लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस करेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें