फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्च के बाद पटरी पर लौटेगी परिवहन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मार्च के बाद पटरी पर लौटेगी परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर डिपो से परिवहन निगम की बसों के चले जाने से जिले की परिवहन सेवा पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के चलते यात्री गंतव्य तक जाने के लिए भटक रहे हैं। अभी भी जिले की 60 से अधिक रोडवेज बसें अधिग्रहीत चल रही हैं। अब विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद ही जिले की परिवहन व्यवस्था सुगम हो सकेगी। इसके लिए यात्रियों को अभी आठ मार्च तक इंतजार करना होगा।
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान हुआ। इस दौरान पांच फरवरी से बुलंदशहर डिपो की करीब 60 रोडवेज बसें अधिग्रहीत की गई। मतदान संपन्न होने के बाद अन्य जनपदों में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर डिपो से 68 रोडवेज बसें रवाना हुईं। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से एक माह पूरा होने को है। इस दौरान पिछले कई दिनों से यात्री गंतव्य तक जाने के लिए भटक रहे हैं। यात्रियों को उम्मीद थी कि पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होने के बाद 28 फरवरी से परिवहन सेवा बहाल हो जाएगी, लेकिन पांचवें चरण का मतदान होने के बाद अभी तक मात्र पांच रोडवेज बसें ही लौट सकी है। जबकि अभी भी 63 रोडवेज बसों चुनाव में ही अधिग्रहीत चल रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी अभी एक सप्ताह तक बनी रहेंगी क्योंकि चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहीत की गई रोडवेज बसें सातवें चरण का चुनाव पूरा कराकर आठ मार्च के बाद से वापस होना शुरू होंगी। ऐसे में नौ मार्च से बुलंदशहर डिपो की परिवहन सेवा पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन

बसों के फेरे बढ़ाकर राहत देने का प्रयास
बुलंदशहर डिपो पर निगम और अनुबंध की करीब 100 रोडवेज बसें संचालित होती हैं। इसमें चार से छह रोडवेज बसें वर्कशॉप पर खराबी के चलते खड़ी रहती हैं। शेष बसों में से 68 रोडवेज बसें चुनाव में अधिग्रहीत हो गई। शेष करीब 30 रोडवेज बसों को विभिन्न रूटों पर फेरे बढ़ाकर दौड़ाया गया। इस दौरान सर्वाधिक रोडवेज बसें गाजियाबाद रूट पर संचालित की गई। लेकिन दिल्ली आदि के लिए यात्रियों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नौ मार्च से संचालित होने लगेगी परिवहन सेवा
विधानसभा चुनाव में अभी डिपो की 63 रोडवेज बसें अधिग्रहीत हैं। सात मार्च को चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद आठ मार्च से रोडवेज बसों की वापसी शुरू हो जाएगा। इसके बाद नौ मार्च से परिवहन सेवा पूर्व की भांति संचालित होने लगेगी।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें