24 लाख से होगा मोक्षधाम की सड़क का निर्माण
बुलंदशहर। काली नदी रोड स्थित मोक्षधाम की सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद विभाग कार्य शुरू कराने की तैयारी में है। 400 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण की लागत करीब 24 लाख रुपये रखी गई है।
काली नदी श्मशान घाट की सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी हुई है। बड़े-बड़े गड्ढे होने और बारिश में कीचड़ होने के चलते अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता था। सदर विधायक रहे स्व. वीरेंद्र सिंह सिरोही ने अफसरों को पत्र लिखकर सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद उनकी पत्नी उषा सिरोही विधायक बनीं तो उन्होंने इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाया।
श्मशान घाट पर लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी
श्मशान घाट पर लगाई गईं कई सोलर लाइटों की बैटरी चोरी हो चुकी हैं। इसके चलते वह बंद हो गई हैं। फिलहाल में चार लाइटें ही चालू हालत में हैं। रात के समय में रोशनी कम होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। - जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग