फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-डाक से लंबित शिकायतों पर रखी जा सकेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-डाक से लंबित शिकायतों पर रखी जा सकेगी नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में अब शिकायतों के लंबित होने का ब्योरा एक क्लिक में सामने होगा। इसके लिए उपाध्यक्ष हर्षिता माथुर द्वारा ई-डाक सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इससे शिकायत के लंबित स्तर के बारे में एक क्लिक पर पता चल सकेगा। जिससे शिकायतों पर कार्रवाई समय से हो सकेगी।
बीडीए अधिकारियों को प्रतिदिन औसतन पांच शिकायतें विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचती हैं। इस दौरान नक्शा में त्रुटि, अवैध कालोनियां काटने, अवैध निर्माण होने समेत अन्य प्रकार की शिकायतें होती हैं। इन शिकायतों को उपाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ अधिकारी को मार्क किया जाता है। इसके बाद जब इनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली जाती है तो अधिकतर शिकायती पत्रों की लंबित स्थिति का अंदाजा ही नहीं लग पाता है। इसी समस्या को दूर करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए अब उपाध्यक्ष द्वारा ई-डाक सॉफ्टवेयर बनवाया जा रहा है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी शिकायत को मार्क करने के साथ ही संबंधित अधिकारी सॉफ्टवेयर पर इसकी जानकारी अपडेट करेगा। सॉफ्टवेयर माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-डाक सॉफ्टवेयर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके और लंबित होने पर संबंधित अधिकारी के बारे में जानकारी हो सके, इसके लिए यह एक अच्छा सॉफ्टवेयर साबित होगा।
- हर्षिता माथुर, उपाध्यक्ष, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें