फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली नगर की मामन चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अहार थाना क्षेत्र के रजापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (23) सोमवार को गांव के ही अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ बुलंदशहर किसी काम से आया था। जब दोनों मामन रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र कुमार का सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों का शोर सुनकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज परवेज मलिक मौके पर पहुंचे और टैंकर को कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें