फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों ने घेरा एसएसपी दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों ने घेरा एसएसपी दफ्तर
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व अपहृत हुई किशोरी के मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। साथ ही सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव से दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे और कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पहले एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया से मिलकर लड़की की बरामदगी की मांग की, लेकिन एसपी देहात के जवाब से संतुष्ट न होने पर एसएसपी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस दिन पहले गांव से 16 वर्षीय लड़की को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। थाना प्रभारी से शिकायत की गई, लेकिन थाना प्रभारी ने गाली-गलौच कर भगा दिया। लड़की की बरामदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते लड़की के साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अनूपशहर कोतवाल को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें