अनूपशहर शहीद स्मारक पर सत्रहवें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में हवन व गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगातट स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों की याद में हवन किया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह ने कहा कि माइनस 30 डिग्री वाले बर्फीली दुर्गम पहाड़ियों पर देश के जवानों ने कारगिल युद्ध में धूल चटा दी और मातृभूमि की रक्षा की। जयप्रकाशसिंह ने कहा कि कारगिल शहीदों की स्मृति ताजा रखने के लिये अनूपशहर क्षेत्र के युवा वर्ग के बीच दौड़ का आयोजन किया जाएगा। वीरेंद्र चौधरी ने हवन कराया।
डा.वीरेंद्र कुमार, हरीप्रकाश फौजी, श्याम राघव, अमित राघव, मुनेश शर्मा, दिनेश कुशवाहा, अनिल राजपूत, पंकज चौधरी, अनुराग गौड़ आदि ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।
गुलावठी के गांव कुरली निवासी कारगिल युद्ध के शहीद ऋषिपाल सिंह डागर को मंगलवार को गांव स्थित उनके स्मारक पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता अशोक बिधूड़ी ने मांग की कि ऋषिपाल सिंह के परिवार को प्रशासन द्वारा घोषणा की गई जमीन दिलाई जाए।
अभी तक ऋषिपाल की पत्नी को घोषित 20 बीघा जमीन में से 13 बीघा जमीन ही मिली है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरिमोहन पालीवाल, ओमवीर सिंह प्रधान, शहीद ऋषिपाल के पुत्र गौरव एवं पंकज, भाई सोहनपाल सिंह, विजयपाल सिंह, महीपाल सिंह, सुभाष चंद शर्मा, मांगेराम, श्यौराज सिंह, पीतम सिंह, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
वहीं शिकारपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह वैरे ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक विजय कुमार एडवोकेट, तनुज शर्मा, मुकुल चौधरी, हरेंद्र सिंह, जयप्रकश वर्मा, रश्मि चौधरी, रजनी चौधरी, कीर्ति आदि मौजूद रहे।