फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

विज्ञापन
औरंगाबाद में आयोजित रामलीला में मंचन करते लकाकार। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
विज्ञापन

बुलंदशहर। श्रीराम लीला सभा की ओर से नगर के नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में कैकेयी कोप, श्रीराम वनवास की लीला का मंचन हुआ। राम, सीता और लक्ष्मण को वन जाता देख लोगों की आंखें छलक उठे। पालिका चेयरमैन के आवास पर चल रहे राम प्रसंग के दौरान भरत मिलाप की लीला का मंचन हुआ।
नुमाइश मैदान में मंचन के दौरान अयोध्या में राम-सीता के विवाह के बाद आने पर स्वागत की तैयारी हुई, इसके बाद राम को राजा बनाने का प्रस्ताव रखा गया, राम के राजतिलक की तैयारियां शुरू र्हुइं तो राम के राज्याभिषेक का संदेश दासी मंथरा ने कैकेयी को सुनाकर भड़का दिया। कैकेयी ने राजा दशरथ को वचन की याद दिलाते हुए श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को राज गद्दी देने की मांग की। इस दौरान श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, सौरभ पचौरी, चंद्रभूषण मित्तल, प्रदीप बंसल, तरुण मित्तल, मनमोहन गुप्ता, गौरव गुप्ता और प्रफुल्ल चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पालिका चेयरमैन के आवास पर चल रहे राम प्रसंग के दौरान श्रीराम वनवास लीला के दौरान भगवान राम-लक्ष्मण और सीता जी सरयू के किनारे जाते हैं और वहां केवट से अपनी नाव में बैठाकर सरयू पार कराने को कहते हैं। भगवान राम सरयू पार कर चित्रकूट पहुंच जाते हैं। अयोध्या में राम के वियोग में महाराजा दशरथ अपने प्राण त्याग देते है, जब भरत और शत्रुघ्न को राम के वन गमन और दशरथ की मृत्यु का पता लगता है, तो वो अयोध्या वापस आते हैं, कैकेयी को भला बुरा कहते हैं। भरत तीनों माताओं के साथ गुरु वशिष्ठ, मंत्री सुमंत और शत्रुघ्न के साथ चित्रकूट की ओर प्रस्थान कर देते हैं, जहां पर भरत का श्रीराम से मिलाप होता है। मथुरा-वृंदावन की मंडली द्वारा किए जा रहे राम प्रसंग की लोगों ने सराहना की। इस दौरान व्यास अवधेश महाराज, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, सुशील कंसल आदि मौजूद रहे।
अहार में सीता हरण की लीला का हुआ मंचन
अहार। कस्बा में श्री रामलीला कमेटी के ओर से चल रही लीला में लंकापति रावण द्वारा सीता हरण की लीला का मंचन हुआ, जो बिजनौर के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा मारीच का वध और फिर सीता हरण का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अमित शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, घनश्याम मीना, प्रदीप शर्मा, अरविंद गुप्ता और संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रीराम व हनुमान मिलन की लीला का मंचन
गुलावठी। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में श्री राम-हनुमान मिलन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में हनुमान जी साधु का वेश धारण कर श्रीराम व लक्ष्मण से मिले। श्रीराम के द्वारा अपना परिचय देने पर हनुमान जी श्रीराम व लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले गए। सुग्रीव ने माता सीता की खोज करने की शपथ ली तथा श्रीराम ने बाली का वध करने का शपथ ली। उसके पश्चात बाली वध की लीला का मंचन हुआ। रामलीला श्री बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन के स्वामी भारतभूषण महाराज के निर्देशन में हो रही है।
औरंगाबाद में अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन
औरंगाबाद। श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वाधान में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में चल रही रामलीला का मंगलवार रात कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता बालू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। श्रीहरिओम रास रामलीला मंडल दाऊ जी मथुरा के कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, अंगद-रावण का जोरदार संवाद करने तक की लीला का मंचन दिखाया गया। इस मौके पर नरेश तायल, राजेश गोयल, मनोज गुप्ता, हरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल में रावण दहन की लीला का हुआ आयोजन
बुलंदशहर। नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में रामलीला का आयोजन हुआ। इस दौरान नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खुर्जा देहात एचएसओ अरूणा राय, विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद, प्रेसीडेंट शारिक आजाद और प्रधानाचार्य नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम की लीला का अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें